शिवलोक कॉलोनी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में कान्हा जी की छठी का भव्य उत्सव, वृक्षारोपण का लिया संकल्प

हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आज भगवान श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर की संस्थापक कृष्ण अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, माया कपूर, मोना अग्रवाल, पुष्पा तलवार, बंसल, प्रीति रानी विनीत अग्रवाल विवेक रविंदर प्रदीप आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में भक्तों ने कान्हा जी की छठी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम के दौरान श्री वैश्य बंधु समाज के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने मंदिर परिसर के पार्क में वृक्षारोपण का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंदिर प्रांगण में हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति और सामाजिक सरोकार दोनों से जोड़ने का कार्य किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *