अखंड आवाज की खबर का असर: हरिद्वार में बाहरी कामगारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन पर पुलिस सख़्त

अखंड आवाज की खबर का असर: हरिद्वार में बाहरी कामगारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन पर पुलिस सख़्त

हरिद्वार।
जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले अखंड आवाज की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। कुछ दिन पूर्व अखंड आवाज ने प्रशासन से यह मांग उठाई थी कि शहर में बाहर से आकर काम कर रहे घरेलू सहायकों, निर्माण श्रमिकों, ठेले-फेरी करने वालों सहित अन्य कामगारों का अनिवार्य सत्यापन कराया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पूरे जनपद में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी कामगारों का सत्यापन न कराने वाले लापरवाह मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें घर-घर, मोहल्लों और कार्यस्थलों पर जाकर सत्यापन कर रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और अपने यहां काम करने वाले घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, गार्डों व किरायेदारों का सत्यापन तुरंत नजदीकी थाने में कराएं।

अखंड आवाज द्वारा उठाए गए इस जनहित मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई से यह साफ है कि सत्यापन अभियान से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *