भव्य गंगा महाआरती के साथ हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने किया नववर्ष का स्वागत

भव्य गंगा महाआरती के साथ हरिद्वार वैश्य एकता परिषद ने किया नववर्ष का स्वागत

हरिद्वार, 01 जनवरी।
हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की ओर से नववर्ष के अवसर पर महाराजा अग्रसेन घाट पर माँ गंगा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरिद्वार जिले की विभिन्न वैश्य समाज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लेकर माँ गंगा से देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा आरती के दौरान अग्रसेन घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

नववर्ष की पहली संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का भी सहयोग रहा। आरती से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया, इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना हुई। मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई गंगा महाआरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि नववर्ष लोगों को नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोक कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करे, इसी भावना के साथ नए साल की शुरुआत माँ गंगा की आराधना से की गई है। उन्होंने कहा कि माँ गंगा सभी का कल्याण करती हैं

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल रहे । कार्यक्रम के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप नववर्ष का स्वागत माँ गंगा की महाआरती के साथ किया गया है। इस अवसर पर माँ गंगा से देश के विकास, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई ।

वहीं कार्यक्रम के संयोजक अरविंद अग्रवाल ने भी यही कहना था की वैश्य एकता परिषद का गठन ही समाज को एक सूत्र एम पिरोने के लिए किया गया है और आज का प्रोग्राम उस ही की शुरुआत है जिसमे हम सफल भी रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानेश अग्रवाल (क्रिस्टल वर्ल्ड), दिलीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल (रुड़की), पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अमरीश गर्ग (चेयरमैन नगर पालिका लक्सर), ऋषिकेश वैश्य समाज के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, भेल वैश्य समाज से प्रशांत दीप गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी, शिवालिक नगर से रविकांत गर्ग व आलोक गर्ग, सुभाष नगर से विनेश अग्रवाल व उनकी टीम, हार्डवेयर ज्वालापुर, कनखल एवं मध्य हार्डवेयर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्रवण गुप्ता, सुयश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रदीप बृजवासी, अनुज गोयल, हितेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आशीष मेहता, सुमित बंसल, ललित गोयल, सरिता अग्रवाल, विनीत गुप्ता, गगन गुप्ता मुन्नू, अशोक गुप्ता, विपुल गोयल, संदीप मेहता, मुकेश गोयल, अजय गोयल, तेज प्रकाश साहू, प्रशांत गुप्ता, वासु गर्ग, बी.एम. गुप्ता, नवनीत मित्तल, राजकुमार गुप्ता भोला, अंजलि माहेश्वरी, अंजना बंसल, अंजू गर्ग, शिप्रा अग्रवाल, पूर्णिमा गुप्ता, रचित गुप्ता, अभिनंदन गुप्ता, नितिन मंगल, नरेश मेहता, शंभू मेहता, नीरज गुप्ता, अजय मित्तल, गौरव गुप्ता चुन्नू, आशुतोष मित्तल, योगेश गर्ग, मनोज गुप्ता बबल, समीर गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अनिल गुप्ता (दिल्ली वाले), नवीन गुप्ता, अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

भव्य गंगा महाआरती के साथ नववर्ष का यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *