शान्ति व्यवस्था भंग करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

कोतवाली रुड़की

शान्ति व्यवस्था भंग करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

रुड़की पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में दबोचा

दिनांक 27.10.2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ढण्डेरा क्षेत्र में गश्त के दौरान कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढण्डेरा में दो पक्षों के बीच सड़क पर झगड़ा एवं शोर-शराबा हो रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने कोई बात नहीं मानी और और अधिक उत्तेजित होकर एक-दूसरे से मारपीट पर आमादा हो गए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए तीनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

तीनों के विरुध्द आवश्यक कार्यवाही विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित

  1. सोहेल पुत्र रियासत, निवासी ग्राम ढण्डेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
  2. मुजम्मिल उर्फ सोनू पुत्र यासीन, निवासी ग्राम ढण्डेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
  3. रूद्र पुत्र स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम ढण्डेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 ध्वजवीर सिंह पंवार
  2. हे0का0 तेजेन्द्र सिंह चौहान
  3. का0 अनिल चौहान
  4. होमगार्ड ईश्वर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *