वाहन चोरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

थाना सिडकुल

वाहन चोरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के 03 आरोपितों को धर दबोचा

आरोपितों के कब्जे से चोरी की 03मोटर साइकिल बरामद

आरोपितों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर किया गया अभियोग पंजीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु थाना प्रभारी थाना सिडकुल को निर्देशित किया गया।

उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक-06/04/26 को टीम द्वारा वाहन चोरी की बरामदगी हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस टीम रात्रि चैकिंग हेतु संदिग्ध व्यक्ति मामूर थे।

दौरान चैकिंग नवोदय नगर चौक के पास आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसको रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर वापस पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगा।

जिसे चैकिंग के दौरान पुलिस टीम मदद से पकड़ लिया गया पकड़े जाने पर उसने अपना नाम सुधांशु पुत्र परशुराम निवासी ग्राम मुकरपुर गुर्जर थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार महादेवपुरम रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया शख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति द्वारा दो और मोटरसाइकिल भी चोरी करना बताया। जिसको आईटीआई कॉलेज से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग के पास से बरामद की गई।

नाम पता आरोपित
1- सुधांशु पुत्र परशुराम निवासी ग्राम मुकरपुर गुर्जर थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश आदिवासी महादेवपुरम रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1-आरोपित के कब्जे से तीन अदद मोटरसाइकिल बरामद

1-चेसिस नंबरMBLHAR086HH
C53527 (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 105/2026 धारा 303 बीएनएस से संबंधित)
2-चेचिस नंबर MBLHPW127 PHBA5969(थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 121/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)
3-चेसिस नंबर MBLHAC047 LHF04672 (मुकदमा अपराध संख्या 117/ 26 धारा 303 (2))

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *