
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 का भव्य समापन, हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
हरिद्वार, 30 जनवरी 2026।
जनपद हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुश्ती की कुल 42 वेट कैटेगरी में मुकाबले कराए गए, जिसमें हरिद्वार के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 02 रजत एवं 06 कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं योगासन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 18 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक प्राप्त किए।
समापन अवसर पर उत्तराखंड योगा एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह, नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 युवा कल्याण विभाग मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पौड़ी गढ़वाल पूनम मिश्रा, बहादराबाद सोनू कुमार, भगवानपुर विक्रांत चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर, जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार सहित युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक मुदस्सिर (समीर) व अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सफल संचालन नोडल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया।

