श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की बैठक, दिसंबर में धूमधाम से होगा परिवार मिलन समारोह
हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की ओर से आज एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले परिवार मिलन समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिसंबर माह में परिवार मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाना, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता, विनीता अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल, डॉ. अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सी. आशीष गुप्ता, माधव मित्तल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने परिवार मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

