भारत की हर तरूणी झांसी की रानी हैं: नगर तरूणी प्रमुख
राष्ट्र सेविका समिति के तरूणी विभाग द्वारा गर्ल्स हॉयर सेकेंडरी स्कूल दक्ष कनखल में मणिकर्णिका एक दौड़ नामक कार्यकर्म का आयोजन किया।जिसमें छात्राओं को आसन व प्राणायाम सिखाए गए व अष्टांग योग के बारे में भी बताया गया।योगा अनुदेशक प्रतिभा सैनी ने आसनों से मिलने वाले लाभ के साथ साथ उचित आहार व विहार की भी जानकारी दी।तरूणी प्रमुख प्राची गुप्ता और जिला व्यवस्थापक सुमन सहगल ने बच्चों को पंचपरिवर्तन और नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों से भी अवगत कराया।उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है, उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।बालिकाओं को पंचपरिवर्तन की भी जानकारी दी गई और बालिकाएं अपनी आत्म रक्षा कैसे करे इसका प्रदर्शन भी किया गया,जिसे सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम में सुमन सहगल,प्राची गुप्ता, प्रतिभा सैनी व आस्था जैन, अरुणा तोमर अन्य शिक्षिका भी उपस्थित रही।
भारत की हर तरूणी झांसी की रानी हैं: नगर तरूणी प्रमुख

