लोकेशन – हरिद्वार
स्लग:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया चैंपियन जिम का उद्घाटन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली संगीता राणा को दी बधाई
खबर:- हरिद्वार में चैंपियन जिम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस मौके पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी संगीता राणा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. निशंक ने कहा कि हरिद्वार ऐसी पावन भूमि है, जहां की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाया है। संगीता राणा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक नहीं, बल्कि कई मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि आज वे विशेष रूप से संगीता राणा को बधाई देने और उनके नए जिम की शुरुआत के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे हैं।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संगीता राणा को जिम की शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

