स्नेह राणा को आईसीसी विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ₹50 लाख की सम्मान राशि, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


स्नेह राणा को आईसीसी विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ₹50 लाख की सम्मान राशि, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ₹50 लाख की सम्मान राशि देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने फोन पर स्नेह राणा से बातचीत कर उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा ने कठिन परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ी भी प्रेरणा ले रहे हैं। सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पबद्ध है, ताकि राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊंचा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *