🗞️ अखंड आवाज की खबर का बड़ा असर — सुबह-सुबह हरकत में आया निगम, कॉलोनी से उठा कूड़ा
हरिद्वार। अखंड आवाज ने रात को कार्तिकेय कुंज कॉलोनी की दुर्दशा पर खबर चलाई थी, जिसमें तीन दिन से कूड़ा न उठने, बदबू फैलने और कीड़े लगने की शिकायत को प्रमुखता से दिखाया गया था।
खबर का असर सुबह ही देखने को मिला — नगर निगम की तीन गाड़ियां अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचीं और पूरी कॉलोनी से कूड़ा इकट्ठा कर साफ-सफाई की।
स्थानीय निवासियों ने अखंड आवाज का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की आवाज ने एक बार फिर जनता की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
📍 जनता की आवाज, अखंड आवाज — असरदार पत्रकारिता का एक और उदाहरण।



