पूर्वांचल जन जागृति संस्था, हरिद्वार द्वारा आयोजित “छठ पूजन समारोह”

आज पूर्वांचल जन जागृति संस्था, हरिद्वार द्वारा आयोजित “छठ पूजन समारोह” में मुख्य अतिथि माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी के साथ नगर विधायक मदन कौशिक जीवित सम्मिलित हुए और सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।

नगर विधायक मदन कौशिक जी का कहा यह अद्भुत पर्व न केवल सूर्य देव और छठी मइया की आराधना का प्रतीक है, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरी आस्था का भी सुंदर उदाहरण है। छठ पर्व हमें सिखाता है कि जब मन, वचन और कर्म से हम श्रद्धा के साथ प्रकृति और देवत्व की उपासना करते हैं, तब जीवन में संतुलन और समृद्धि आती है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी, हरिद्वार महापौर श्रीमती किरन जैसल जी एवं रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *