“बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व: 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, आस्था का उमड़ा सैलाब

“बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व: 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, आस्था का उमड़ा सैलाबबुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के पावन अवसर पर आज सायं कालीन आरती दर्शन तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। प्राप्त सूचना के अनुसार, लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं या कर रहे हैं।पूरे दिन घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।धार्मिक उत्साह के इस अवसर पर हर ओर भक्ति का माहौल नजर आया, वहीं पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *