ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार///

हरिद्वार के पेट्रोल पंप की गुंडागर्दी एक बार फिर सुर्खियों में है।

पंप के कर्मचारी द्वारा ग्राहक को डंडों से पीटने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी ग्राहक पर बेरहमी से हमला कर रहा है और पंप पर अफरातफरी का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब ग्राहक ने तेल लेने के बाद भुगतान में 10 रुपये के सिक्के दे दिए।

मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

एसपी सिटी पंकज गरौला का कहना है कि फिलहाल पुलिस के पास न तो कोई तहरीर आई है और न ही कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस गुंडागर्दी पर कड़ा एक्शन लेकर पेट्रोल पंप पर हो रही इस मनमानी पर रोक लगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *