धर्मनगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर शनिवार को एक युवक-युवती अश्लील हरकतें करते पकड़े गए। घाट पर मौजूद लोगों ने इस नजारे को देखकर कड़ा एतराज जताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को समझाकर मौके से हटाया और शांति भंग करने पर उनका चालान काटा। पुलिस का कहना है कि घाटों की गरिमा और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर की पौड़ी और आसपास के घाट देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में इस तरह की हरकतें धर्मनगरी की छवि को धूमिल करती हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि घाटों की पवित्रता बनाए रखें और कोई भी संदिग्ध या अशोभनीय गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

