कुंभ 2027 से पहले अखाड़ों की राजनीति में बड़ा उलटफेर, 13 में से 8 अखाड़ों ने बनाई नई कार्यकारिणी


कुंभ 2027 से पहले अखाड़ों की राजनीति में बड़ा उलटफेर, 13 में से 8 अखाड़ों ने बनाई नई कार्यकारिणी

हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियों से पहले अखाड़ों की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 13 मान्यता प्राप्त अखाड़ों में से 8 अखाड़ों ने अलग होकर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। यह महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार स्थित अटल अखाड़े में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत शामिल हुए।

बैठक में महंत रवींद्र पुरी को अध्यक्ष, राजेंद्रदास को महामंत्री तथा संजय महाराज को प्रवक्ता चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अखाड़ों के बीच राजनीतिक और संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि 5 अखाड़े इस नई व्यवस्था से अलग हैं।

कुंभ 2027 से पहले हुए इस घटनाक्रम को अखाड़ा परिषद की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में इसका प्रभाव कुंभ मेले की व्यवस्थाओं और अखाड़ों के आपसी समन्वय पर भी पड़ सकता है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार है। सभी की नजर अब इस बात पर है कि आगे अखाड़ों के बीच सहमति बनती है या यह राजनीतिक हलचल और तेज होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *