बांके बिहारी मंदिर में गोपी नृत्य से गूंजा भक्ति रस, वातावरण हुआ सरोवर
हरिद्वार स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। पतंजलि से आई एक गोपी, जो वृंदावन में डॉक्टर हैं, बांके बिहारी की भक्ति में विभोर होकर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दे रही थीं। उनका कहना था कि “मेरा दिल बांके बिहारी में ही लग गया है।”
मंदिर में उपस्थित पंडित जी ने बताया कि “आजकल इस तरह की भक्ति कम ही देखने को मिलती है।” गोपी के नृत्य और कृष्ण प्रेम से पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

