बहादराबाद विकासखंड में खेल प्रशिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित, 24 नवंबर तक जमा होंगे फार्म


बहादराबाद विकासखंड में खेल प्रशिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित, 24 नवंबर तक जमा होंगे फार्म



हरिद्वार, 21 नवंबर 2025

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बहादराबाद, सोनू कुमार ने जानकारी दी कि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अंतर्गत राज्यभर में निर्मित मिनी स्टेडियम, इनडोर हॉल, व्यायामशाला एवं खेल मैदानों के संचालन के लिए खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह नियुक्ति अस्थायी स्वरूप में होगी तथा चयन मानदेय पर प्रान्तीय रक्षक दल स्वयंसेवक के रूप में किया जाएगा। चयन में पीआरडी स्वयंसेवकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि अनुपलब्धता की स्थिति में अन्य योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।


योग्यता एवं चयन प्रक्रिया

अनिवार्य पात्रता:

  • आयु: 18 से 42 वर्ष (1 जुलाई 2023 के अनुसार)
  • मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण
  • उत्तराखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक
  • अभ्यर्थी अपने विकासखंड के लिए ही आवेदन कर सकेगा

चयन मानक क्रमवार:

  1. NIS डिग्रीधारी
  2. BP.Ed अभ्यर्थी (यदि NIS उपलब्ध न हो)
  3. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता
  4. राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ी
  5. राज्य स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ी
  6. सेना/अर्द्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त खिलाड़ी (प्रमाण सहित)
  7. जनपद स्तर पर पदक विजेता
  8. विकासखंड स्तर पर पदक विजेता (अन्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर)

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि विकासखंड बहादराबाद में एक रिक्त खेल प्रशिक्षक पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 24 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कार्यालय, बहादराबाद में जमा करा सकते हैं।
निर्धारित समय के बाद प्राप्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *