
हरिद्वार
विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की भागीदारी को लेकर हरिद्वार एकता परिषद की अहम बैठक, समाज को टिकट देने वाली पार्टी को समर्थन का निर्णय
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर 19 नवंबर को हरिद्वार एकता परिषद के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक होटल स्वागत स्वीट्स में आयोजित की गई। बैठक में हरिद्वार की अधिकांश वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को टिकट देगा, समाज के लोग उस राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि शीघ्र ही वैश्य समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित कर सामाजिक एकता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश प्रमुखों एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संख्या बल के आधार पर समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी देने की मांग उठाई जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता पराग गुप्ता ने की, जबकि सभा का संचालन एवं संयोजन अरविंद अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
अखंड आवाज – हर कोना, हर खबर

