जन्मदिन पर सेवा का सुंदर संदेश

जन्मदिन पर सेवा का सुंदर संदेश
उत्तराखंड उम्मीदों के दीप फाउंडेशन की ओर से आज शशि राजपूत जी ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटकर जन्मदिन को यादगार बनाया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु तायल जी ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है। शशि राजपूत जी का यह प्रयास समाजसेवा और मानवता की एक सुंदर मिसाल है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शशि राजपूत जी को सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें। इस अवसर पर शशि अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, पुष्पलता गोस्वामी, जीता अग्रवाल, संध्या, नमीता अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुदित तायल, पायल चोखानी, डॉक्टर रागिनी अग्रवाल जी आदि ने अपना पूरा पूरा सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *