“केदारनाथ धाम में गौतम अडानी ने पत्नी संग किए बाबा केदार के दर्शन, देश की समृद्धि व जनकल्याण की कामना

“केदारनाथ धाम में गौतम अडानी ने पत्नी संग किए बाबा केदार के दर्शन, देश की समृद्धि व जनकल्याण की कामना

आज पावन केदारनाथ धाम में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी अपनी धर्मपत्नी के साथ बाबा केदार के दिव्य दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सम्मानित सदस्यों एवं केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।


दर्शन के पश्चात श्री अडानी ने बाबा केदार के चरणों में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। साथ ही उन्होंने समस्त देशवासियों के सुख, शांति और मंगलमय जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।


धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस विशेष अवसर पर केदारनाथ धाम में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *