कनखल थाने के पास गीता टेंट हाउस में फिर लगी भीषण आग, लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं से दहशत


कनखल थाने के पास गीता टेंट हाउस में फिर लगी भीषण आग, लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं से दहशत
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कल देर रात कनखल थाने के पास स्थित Geeta Tent House में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आग सुरक्षा मानकों की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *