बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस एवं बिना डी.एल चल रहे ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

यातायात पुलिस रुड़की

आज दिनांक 23.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के निर्देशन में यातायात पुलिस रुड़की द्वारा रुड़की क्षेत्रांतर्गत नया पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस एवं बिना डी.एल चल रहे ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

विशेष रूप से ई-रिक्शाओं में खतरनाक तरीके से माल ढोने वाले वाहनों पर चालान/कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

नया पुल क्षेत्र में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सहित पूरे भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कैजुअल्टी को शून्य की ओर लाना है।

साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में गुड सेमिरिटेन स्कीम एवं गोल्डन आवर के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *