करीब 150 किलो गौमांस के साथ 06 आरोपित दबोचे

थाना पथरी

मीट की दुकान का लाइसेंस, बेचा जा रहा था गौमांस

गौवंश स्कवाड और पथरी पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

करीब 150 किलो गौमांस के साथ 06 आरोपित दबोचे

क्राइम मीटिंग में कप्तान ने तल्ख़ लहजे में दिए थे अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

बीते रोज संपन्न हुई अपराध गोष्ठी में तल्ख़ लहजे के साथ कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश का असर धरातल पर दिख रहा है।

निर्देश पर एक्टिव हुई गौवंश संरक्षण स्कवाड हरिद्वार व थाना पथरी की संयुक्त टीम ने दिनांक 26.12.2025 की रात चैकिंग/दबिश के दौरान ग्राम बोड़ाहेड़ी में स्थित अतीक की लाइसेंसी मीट की दुकान से करीब 150 किलो गौमांस व गौकशी उपकरणों के साथ गोकशी में संलिप्त 06 आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया।

मीट की दुकान की आड़ में चल रहे गोरखधंधे में पकड़े गए सभी आरोपित के खिलाफ थाना पथरी पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए आरोपियों को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0-671/25 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

बरामदगी*
1-मौके से करीब 150 किलो गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद

गिरफ्तार आरोपित-
1- अतीक पुत्र जमील
2- अब्दुल्ला पुत्र महबूब
3- मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद
4- शाकिब पुत्र शकील
5- रहमान पुत्र ताहिर
6- तमरेज पुत्र जमील
समस्त निवासी ग्राम जौरासी, रूडकी हरिद्वार

गौवंश संरक्षण स्कवाड-
1- उ0नि0 शरद सिह
2- हे0कानि0 सुनील सैनी
3- कांस0 राजेंद्र
4- कांस0 पूरन दानू
5- कांस0 प्रवीण कुमार
6- कांस0 बृजकिशोर
7- म0कांस0 लखमीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *