यात्री विश्राम गृह में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, ₹2700 नगद व 52 ताश पत्ते बरामद
रुड़की।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान यात्री विश्राम गृह में जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि S.D.M. चौक के पास स्थित यात्री विश्राम गृह में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे/फड़ से ₹2700 नगद व ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- शाहनवाज पुत्र असलम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार
- फुरकान पुत्र स्व. रसूल बख्श, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार
- सोनू पुत्र अमर सिंह, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी चौहान डेरी वाली गली, गणेशपुर, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार
- कलीम पुत्र सलीम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार
बरामदगी:
- ₹2700 नगद
- ताश की गड्डी (52 पत्ते)

