हरिद्वार में स्लीपर बसों पर शिकंजा, 10 बसें सीज, 50 से ज़्यादा चालान
हरिद्वार जिले में स्लीपर बसों की अनियमितताओं के खिलाफ परिवहन विभाग का सख़्त अभियान लगातार जारी है। सोमवार को चंडी चौक और बहादराबाद क्षेत्रों में ARTO (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने देर शाम तक चेकिंग अभियान चलाया।
अब तक विभाग द्वारा 10 ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों को विभिन्न नियम उल्लंघनों में सीज किया जा चुका है, जबकि 50 से अधिक बसों के चालान किए गए हैं।
जांच के दौरान टीम ने निम्न बिंदुओं की गहन जांच की—
- ओवरलोडिंग
- बिना अनुमति किए गए संरचनात्मक परिवर्तन
- परमिट की वैधता
- ड्राइविंग लाइसेंस व चालक के दस्तावेज
- बस की फिटनेस और बीमा
- यात्रियों की सूची (Passenger List)
जांच में पाया गया कि कई बसें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी सहित कई मार्गों पर बिना मानक और सुरक्षा नियमों का पालन किए संचालित की जा रही थीं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि यह अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख़्ती के साथ जारी रहेगा।

