BJP उत्साहित, बिहार जीत पर हरिद्वार में जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। खासतौर पर हरिद्वार में, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस जीत की खुशी में झूम उठे। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ जमकर जश्न मनाया गया।
हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। सभी ने बिहार चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। पटाखों की गूंज, ढोल की थाप और उत्साह से भरे नारे—हर तरफ बस एक ही माहौल था, जीत का जश्न।
– उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास की राजनीति को समर्थन दिया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक बिहार चुनाव में भाजपा की रणनीतिक टीम के अहम सदस्य रहे हैं। ऐसे में बिहार की बड़ी जीत उनके लिए भी किसी व्यक्तिगत सफलता से कम नहीं।
बाइट: मदन कौशिक, विधायक, हरिद्वार
बाइट: आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, हरिद्वार

