आज देहरादून में शहरी विकास सचिव श्री नितेश झा जी से महापौर किरण जैसल ने भेंटकर कांवड़ मेले की सुचारु व्यवस्था हेतु अतिरिक्त बजट का अनुरोध किया।
साथ ही हरिद्वार नगर निगम को भवन निर्माण एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन से शीघ्र धनराशि आवंटित करने का निवेदन किया तथा शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु अत्याधुनिक मशीनों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
सचिव जी द्वारा सकारात्मक सुझाव प्रदान किए गए।
महापौर किरण जैसल ने देहरादून मे शहरी विकास सचिव नीतेश झा से भेट की।

