मुकदमें से संबंधित 35 माल का किया गया विनष्टिकरण

थाना सिडकुल

मुकदमें से संबंधित 35 माल का किया गया विनष्टिकरण

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस चला रही है अभियान

आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम से संबंधित माल रही शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार सभी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत दिनांक 25/10/25 को माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार गठित टीम द्वारा थाना सिडकुल से संबंधित आबकारी अधिनियम से संबंधित वर्ष 2024 के 22 माल व वर्ष 2025 के 09 मालों का नियमानुसार विनिष्टीकरण तथा वर्ष 2022 के जुआ अधिनियम के 04 मुकदमों के माल का निस्तारण कर जुआ अधिनियम से प्राप्त धनराशि रुपए 5480 राजकीय कोष में जमा कराए गए।

गठित टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक निशा यादव, आबकारी निरीक्षक, तहसीलदार हरिद्वार, थानाध्यक्ष सिडकुल व मालखाना मौहरिर शामिल थे। कार्यवाही की मौके पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *