मारपीट व जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

कोतवाली रूडकी

मारपीट व जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

घटनाक्रम में शामिल 02 आरोपियों को पुलिस टीम ने दबोचा

आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर योगेश कुमार और उसके साथियों पर किया था हमला

पुलिस टीम ने वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन और डण्डे किए बरामद

दिनाँक 25.10.2025 को शंकरपुरी रूडकी निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रूडकी पर शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ एकराय होकर लोहे की रॉड व लाठी डण्डो से मारपीट करना व गाडी को तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने के संबंध में दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।

दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास कर दिनाँक 26.10.2025 को वारदात में शामिल रहे 02 आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन व 03 डण्डे भी बरामद किए।

पकड़े गए आरोपित-

  1. सुमित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
  2. राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार

बरामदगी-
1.घटना मे प्रयुक्त वाहन UK 17y7571toyta glnaza कार
2.अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे (बाँस) – 03

पुलिस टीम-

  1. प्र 0 निरी श्री मनीष उपाध्याय
  2. व0उ0नि0 मनोज गैरोला
    3.उप निरी सूरत शर्मा
  3. अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी
  4. हेकानि0 नूर हसन
  5. हेकानि0 संदीप कुमार
  6. कानि0 भूपेन्द्र
  7. कानि0 राजेश देवरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *