DATE: 10 OCT 2025

पटाखे के अवैध भंडारण पर प्रशासन और पुलिस की छापेमारी

खबर हरिद्वार से है जहां ज्वालापुर के पीठ बाजार और तेलियान इलाके में हरिद्वार प्रशासन की ओर से पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर छापे मार कार्रवाई की गई। हरिद्वार प्रशासन की सतर्कता के चलते ज्वालापुर क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर संयुक्त कार्रवाई की। जिसके चलते पुलिस टीम ने आबादी के बीच बने गोदामों से भारी मात्रा में जमा किए गए पटाखे जब्त किए।

ज्वालापुर के पीठ बाजार इलाके में प्रशासन ने अवैध पटाखा भंडारण को लेकर बड़ी छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखा गया है, जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छह गोदाम सामने आए, जो घनी आबादी के बीच बने हुए थे। इन गोदामों में रखी हजारों पटाखों की खेप किसी भी वक्त बड़ा हादसा कर सकती थी। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत दुकानों और गोदामों को सील कर दिया है। पुलिस ने मौके से पटाखे जब्त कर लिए हैं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के इस मौसम में अवैध पटाखा भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाइट: जितेंद्र कुमार, एसडीएम हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *