हरिद्वार के कृष्णा नगर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार की रात एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामायण का वह पावन प्रसंग जब केवट प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी को नाव से गंगा पार कराता है, बड़े ही मनोहारी अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया।
कृष्णा नगर पुलिया पर मंचित इस प्रसंग को देखकर उपस्थित जनमानस भावविभोर हो गया। दर्शकों ने बताया कि पहली बार हरिद्वार में इतनी जीवंत और सजीव प्रस्तुति देखने को मिली है।
राम की भूमिका में देव शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका में ज्योतिर्मय शर्मा, सीता की भूमिका में अमांगेरा और केवट की भूमिका में भोला सहगल ने अपने अभिनय से सबका मन मोह लिया। पूरी कमेटी की मेहनत रंग लाई और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
नगर विधायक मदन कौशिक ने भी इस अवसर पर कहा कि “इस तरह की अनूठी रामलीला हरिद्वार में पहली बार देखने को मिली है, और कलाकारों की मेहनत व समर्पण सराहनीय है।”


