केंद्रीय बजट 2026 समाज व नारी सशक्तिकरण को समर्पित, वैश्य नारी शक्ति संगठन ने जताया स्वागत

केंद्रीय बजट 2026 समाज व नारी सशक्तिकरण को समर्पित, वैश्य नारी शक्ति संगठन ने जताया स्वागत


हरिद्वार :आज भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का केंद्रीय बजट 2026 प्रस्तुत किया। बजट को समाज एवं नारी सशक्तिकरण को दिशा देने वाला बताते हुए वैश्य नारी शक्ति संगठन, हरिद्वार ने इसका स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

संगठन की संस्थापिका श्रीमती शशि अग्रवाल ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग एवं व्यापार से जुड़े परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। पहली बार ऐसा बजट देखने को मिला है, जिसमें छोटे नगरों और कस्बों के विकास पर विशेष फोकस किया गया है, जबकि इससे पूर्व अधिकतर ध्यान मेट्रोपोलिटन शहरों पर केंद्रित रहता था। छोटे नगरों के विकास के लिए विकास बांड लाने की योजना भी इसमें शामिल है, जिनमें आम जनता को निवेश का अवसर मिल सकता है।

बजट 2026 में विदेश यात्रा पर टीसीएस की दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 4.3 प्रतिशत तय किया गया है। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की गई है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी टीसीएस दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किए जाने को संगठन ने सकारात्मक कदम बताया है।

हालांकि इनकम टैक्स में अतिरिक्त छूट की उम्मीद लगाए करदाताओं को इस बार निराशा हाथ लगी है। वहीं सोना-चांदी पर ड्यूटी कम होने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी। बजट के बाद शेयर बाजार ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी और बीएसई 500 अंकों से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके बावजूद संगठन का मानना है कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को दर्शाता है। वैश्य नारी शक्ति संगठन ने बजट को 10 में से 7 अंक देते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। संगठन समाज में नारी सम्मान और जागरूकता के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

— वैश्य नारी शक्ति संगठन, हरिद्वार
संस्थापक: शशि अग्रवाल
अध्यक्ष: रितु तायल
मंत्री: पूजा अग्रवाल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *