वैश्य नारी शक्ति संगठन हरिद्वार :- वैश्य नारी शक्ति संगठन की सराहनीय पहल, राजकीय विद्यालय नं. 25 टिबडी में बच्चों को खाद्य सामग्री व स्टेशनरी वितरित कर बढ़ाया उत्साह

वैश्य नारी शक्ति संगठन हरिद्वार :- वैश्य नारी शक्ति संगठन की सराहनीय पहल, राजकीय विद्यालय नं. 25 टिबडी में बच्चों को खाद्य सामग्री व स्टेशनरी वितरित कर बढ़ाया उत्साह

हरिद्वार। वैश्य नारी शक्ति संगठन हरिद्वार द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए राजकीय विद्यालय नंबर 25, टिबडी में अध्ययनरत बच्चों को खाद्य पदार्थ एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। संगठन की इस पहल से बच्चों के मनोबल में वृद्धि हुई और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रिंसिपल ने वैश्य नारी शक्ति संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी संगठनों एवं व्यक्तियों को आगे आकर इस प्रकार बच्चों का उत्साहवर्धन करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर वैश्य नारी शक्ति संगठन की संस्थापक श्रीमती शशि अग्रवाल ने कहा कि संगठन आगे भी समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के हित में इस तरह के कार्य निरंतर करता रहेगा। वहीं संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रितु तायल ने कहा कि वैश्य नारी शक्ति संगठन एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्यशील रहेगा और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में वैश्य नारी शक्ति संगठन की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।संगठन के संस्थापक शशि अग्रवाल अध्यक्ष रितु तायल,विनती जैन, पूजा अग्रवाल स्कूल की प्रिंसिपल रमा मैम अमिता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल नमिता गुप्ता पूजा अग्रवाल राधिका अग्रवाल आरती अग्रवाल अंजु गोयल मीनाक्षी बिंदल रेखा कंसल रमा वैश्य मीनू गुप्ता अमिता अग्रवाल नेहा गुप्ता रजनी गुप्ता बीना अग्रवाल सीमा माहेश्वरी सीमा गुप्ता सोनिया अग्रवाल अंशु अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *