वैश्य समाज ने महालक्ष्मी आरती व दीपदान से किया मां लक्ष्मी का आह्वान 500 से अधिक वैश्य परिवारों ने की भव्य आरती, नाटक में झलका महाराजा अग्रसेन का जीवन चरित्र

🪔वैश्य समाज ने महालक्ष्मी आरती व दीपदान से किया मां लक्ष्मी का आह्वान
500 से अधिक वैश्य परिवारों ने की भव्य आरती, नाटक में झलका महाराजा अग्रसेन का जीवन चरित्र

🪔वैश्य समाज ने महालक्ष्मी आरती व दीपदान से किया मां लक्ष्मी का आह्वान
500 से अधिक वैश्य परिवारों ने की भव्य आरती, नाटक में झलका महाराजा अग्रसेन का जीवन चरित्र

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में बुधवार को भारतीय वैश्य महासंगठन उत्तराखंड की ओर से वैश्य समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जी की आरती व दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 500 से अधिक वैश्य परिवारों ने सज्जित थालों के साथ मां लक्ष्मी की आरती की और दीपदान में भाग लेकर दिवाली की पूर्व बेला पर समाजिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महिला अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, वर्षा गोयल, अनु गोयल तथा जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दिल्ली और मुंबई से आए 51 से अधिक कलाकारों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज सदैव राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति के लिए अग्रसर रहता है।

इस अवसर पर श्रीपराग गुप्ता, हितेश अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, हर्षवर्धन जैन, अंकुर गोयल, प्रदीप मेहता सहित भारतीय वैश्य महासंघ की हरिद्वार टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा, जिसमें समाज के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *