वैश्य बंधु समाज ने सरकारी स्कूल के बच्चों के संग मनाई खुशियों भरी दीवाली

वैश्य बंधु समाज ने सरकारी स्कूल के बच्चों के संग मनाई खुशियों भरी दीवाली

हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 28 देवपुरा में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की ओर से दीवाली का पर्व बच्चों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हें-मुन्नों ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात बच्चों को स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है और उनमें समाज के प्रति जुड़ाव की भावना भी बढ़ती है।”

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक प्रगति गुप्ता और अनीता गुप्ता रहीं। इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल, लालतेश गुप्ता, कंचन अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, पायल जैन, सीमा अग्रवाल, रमा मैडम, ज्योति अग्रवाल अशोक अग्रवाल जी पराग गुप्ता जी अरविंद अग्रवाल जी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

मुख्य संयोजक का कहना था कि “हम सालभर इस तरह के सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम करते रहेंगे ताकि बच्चों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।”

✨ यह दीवाली बच्चों के लिए खुशियों और सीख से भरी यादगार रही। ✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *