खेतों में हो रही ट्यूबवेल मोटर्स तार चोरी का ख़ुलासा
कार्रवाई करते हुए लक्सर पुलिस ने चोरी के माल के साथ 01 शातिर चोर दबोचा
आरोपी के क़ब्ज़े से साढ़े चार किलो तार बरामद
दिनांक 13.09.2025 को वादी मोनू सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी डुमनपुरी, लक्सर तथा दिनांक 04.12.2025 को विनोद कुमार पुत्र कबूलचन्द, निवासी कुआखेड़ा, लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरों से कॉपर वायर चोरी कर ली गई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही तांबे की तार चोरी की घटनाओं का SSP हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए अनावरण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा विशेष पुलिस टीमों को क्षेत्र में रवाना कर रात्रिकालीन गश्त, ट्यूबवेल स्थलों पर निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर फोकस करते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान संचालित किया गया।
गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा, मैनुअल इनपुट तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिनांक 04.12.2025 को क्षेत्र सुल्तानपुर, लक्सर से 01 संदिग्ध व्यक्ति को लगभग 4.5 किग्रा कॉपर वायर के साथ दबोचा गया।
पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटर से तांबा वायर निकालकर चोरी करना स्वीकार किया।
⚖️ पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 889/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
2. मु0अ0सं0 1221/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
नाम पता आरोपित
साहिल पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
बरामद सामान
कुल 4.5 किग्रा कॉपर (तांबे) की तार

