प्रेस विज्ञप्ति / कार्यवाही विवरण
आज दिनांक 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार के सभागार में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश की अध्यक्षता में आयुष नीति 2025 के संदर्भ में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में योग शिक्षक, योग एवं ध्यान केंद्र संचालक तथा योग केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय आयुष मिशन, हरिद्वार डॉ. घनेंन्द्र वशिष्ठ द्वारा योग नीति 2025 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
इस अवसर पर डॉ. अतुल नेगी, ए.डी.यू.ओ. ने सभी योग शिक्षकों एवं संचालकों से अपनी सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने तथा YCB से सर्टिफिकेशन कराने का अनुरोध किया।
बैठक में मोनिका राय, वर्षा उपाध्याय, बबीता, कोमल, दीप लोहानी, पीयूष मलिक, आंचल, विख्यात सहित अनेक प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज की।
योग अनुदेशक प्रतिभा सैनी ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने हरिद्वार को योग हब बनाने हेतु सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी योग शिक्षकों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, अपना रजिस्ट्रेशन एवं प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

