हरिद्वार ब्रेकिंग
कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर महंत सिंह नेगी के बंद घर से लाखों की चोरी
जगजीतपुर अजितेश विहार में चोरों ने सोना-कैश पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित अजितेश विहार में प्रॉपर्टी डीलर महंत सिंह नेगी के घर से लाखों रुपये मूल्य का सोना और नकदी चोरी हो गई।
पड़ोसियों ने बुधवार को घर के ताले टूटे देखे और तत्काल एमएस नेगी को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया।
चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारियों से लाखों का माल उड़ा लिया। प्रॉपर्टी डीलर महंत सिंह नेगी के परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर यह वारदात को अंजाम दिया गया।
कनखल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की
महंत सिंह नेगी जगजीतपुर क्षेत्र के प्रमुख प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके अजितेश विहार स्थित आवास को निशाना बनाया गया।
कनखल थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
चोरों की तलाश और बरामदगी के लिए टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

