ड्राइवरों का हंगामा, मैनेजर पर गंभीर आरोप, गैस सप्लाई पर संकट।
हरिद्वार गैस प्लांट में हंगामा मच गया है। ड्राइवरों ने मैनेजर विक्रम सिंह पर आरोप लगाया कि मामूली बात पर एक ड्राइवर को तीन दिन तक बंधक बनाकर गंदी गालियां दी गईं। गुस्साए ड्राइवर सोमवार से हड़ताल पर बैठ गए और सभी गाड़ियां बाहर खड़ी कर दीं। ड्राइवरों का कहना है कि जब तक माफी और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, गैस भराई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे सप्लाई ठप होने का खतरा बढ़ गया है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक ड्राइवर की गाड़ी से तीन-चार ढक्कन मिले, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने मैनेजर को दिखाया और मामला तूल पकड़ गया।
ड्राइवर इरफान ने बताया कि शनिवार को गाड़ी भरने के बाद चेकिंग में सिक्योरिटी गार्ड ने 3 से 4 ढक्कन निकाले और मैनेजर को दिखाए। आरोप है कि मैनेजर ने उसे बंधक बनाकर गालियां दीं और चोरी का इल्जाम लगाया। इरफान का कहना है कि ये ढक्कन वह एजेंसी से लाया था, क्योंकि बिना ढक्कन के प्लांट पैसे काट लेता है। उसने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था न होने से गाड़ियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं। ड्राइवरों की मांग है कि मैनेजर माफी मांगे और पार्किंग उपलब्ध कराई जाए, तभी काम दोबारा शुरू होगा। फिलहाल सभी गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं और ड्राइवरों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है।
बाइट :- इरफान, ड्राइवर गैस प्लांट।

