थाना कनखल
अपार्टमेन्ट में तान्त्रिक करता है हो हल्ला परीक्षा देने वाले बच्चे नही कर पाते पढाई
कई बार समझाने पर भी नही मानता, तेज आवाज में टीवी पर रात्रि मे भी लगा देता है भजन कीर्तिन
अपार्टमेन्ट के लोगों द्वारा समझाने पर लगाई झगडा करते हुये आरोप को पुलिस ने लिया हिरासत में
दिनांक 23.02.2026 को थाना कनखल पर सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम बिहार में अपार्टमेन्ट मे एक व्यक्ति तान्त्रिक विद्या करते हुए अपार्टमेन्ट के लोगों के साथ करता है अभद्र व्यवहार कर रात्रि मे तेज आवाज मे टीवी चला देता है।
जिससे बच्चे परीक्षा की तैयारी नही कर पाते अपार्टमेन्ट के लोगों द्वारा समझाने पर गाली गलौच हो हल्ला करता है उक्त सूचना पर मौके पर पुलिस टीम ने काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माना,
अन्य कोई चारा न देख उक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत पुलिस लिया गया ,आरोपी के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
नाम पता आरोपित
सत्य प्रकाश तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी निवासी पुरुषोत्तम बिहार थाना कनखल हरिद्वार।

