छमाही निरीक्षण पर थाना भगवानपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व्यवस्थाओं की सराहना के साथ दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


छमाही निरीक्षण पर थाना भगवानपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व्यवस्थाओं की सराहना के साथ दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


भगवानपुर। आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल द्वारा सीओ भगवानपुर की उपस्थिति में थाना भगवानपुर का अर्द्धवार्षिक (छमाही) निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सजी हुई सेरिमोनियल गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात थाना भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को परखा और संतोष व्यक्त किया।

कार्यालय में संधारित रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव को लेकर की गई मेहनत की सराहना करते हुए एसपी ग्रामीण ने हैड मोहर्रिर एवं थानाध्यक्ष को अस्लाह की निरंतर सफाई एवं पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से अस्लाह हैंडलिंग का प्रशिक्षण देते रहने के निर्देश दिए।

वहीं मालखाना निरीक्षण के दौरान मुकदमों से संबंधित माल को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने पर मालखाना मोहर्रिर की प्रशंसा की गई। साथ ही निष्प्रयोज्य मालों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दिए गए।

निरीक्षण के माध्यम से थाना व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *