श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने गरीब छात्रा की पढ़ाई में किया सहयोग।

श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने गरीब छात्रा की पढ़ाई में किया सहयोग।

हरिद्वार।
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग ने एक बार फिर समाजसेवा की मिसाल कायम की है। समाज की स्थापना को 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस दौरान समाज ने लगातार जरूरतमंदों की मदद कर समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।

संस्थापक अशोक अग्रवाल का कहना है कि “श्री वैश्य बंधु समाज हर वक्त समाज के लिए खड़ा रहा है और जब भी किसी को सहायता की आवश्यकता हुई, समाज सबसे पहले आगे आया।” इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिला विंग ने एक गरीब लेकिन मेधावी छात्रा की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाया। छात्रा की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पढ़ाई रुक रही थी, लेकिन महिला विंग के सहयोग से अब वह अपनी शिक्षा जारी रख पाएगी।

महिला विंग की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने कहा कि “समाज का उद्देश्य सिर्फ आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, संस्थापक शशि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सपना गर्ग प्राची गुप्ता नीति मेहता रितु तायल नमिता हिमानी पूजा अग्रवाल दिव्या अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाज की निरंतर प्रगति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग द्वारा किया गया यह सराहनीय कदम न केवल छात्रा के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा बल्कि समाज में शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी प्रेरणा का कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *