नर सेवा ही नारायण सेवा : एड प्राची गुप्ता

नर सेवा ही नारायण सेवा : एड प्राची गुप्ता दिनांक 13 फरवरी को लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट (रजि)के द्वारा ग्राम पर्दाथा में नेत्र दन्त एवं जॉच शिविर का आयोजन किया गया। जिसके 100 से अधिक लोगो ने इसका लाभ उठाया। इस शिविर में लोगों को स्वास्थय के प्रति जागरूक किया व लोगों को सही खान पान की जानकारी भी दी गयी । लोक कल्याण सेवा ट्स्ट की अध्यक्षा एड० प्राची गुप्ता कि हमारे ट्स्ट महिलाओ व बच्चों के हित के लिये कार्य करता है। हम महिलाओं को स्वास्थय व रोजगार से सम्बंधित जानकारी देते है। हमारा पूरा प्रयास है कि हम ग्रामीण क्षेत्र व पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं को उनके स्वास्थय एव रोजगार के प्रति जागरूक बनाये । शिविर में डॉ. पूनम पांडे(फिजिशियन), डॉ. रम्यता सिंह(डेंटिस्ट),प्रिया सिंह(फार्मासिस्ट) ,पवन सेमवाल ,संगम सैनी आदि ने अपनी चिकित्साएं सेवाएं प्रदान की और शिविर में प्रेरणा बंसल ,नीलू वालिया ,सी ए आशीष गुप्ता ,निधि अग्रवाल ,राधा ,रीना ,कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *