SSP हरिद्वार के निर्देश पर सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी आयोजित
कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक रहे उपस्थित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 05.12.2025 को कोतवाली मंगलौर परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र में निवास कर रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएँ विस्तार से सुनी गईं तथा उनके निराकरण हेतु तत्काल प्रभाव से आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता, परेशानी या आपात स्थिति में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की जाएगी।
गोष्ठी में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को संबंधित पुलिस अधिकारियों व बीट पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए, ताकि किसी भी समय सीधे संपर्क कर आवश्यक मदद प्राप्त की जा सके।
पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सहायता, कानूनी अधिकारों एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गोष्ठी में दिए गए सुझावों को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया व आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर चरणबद्ध रूप से अमल कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

