पेंशनर्स संगठन ने कोषागार विभाग के प्रयासों की की सराहना, कहा— पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल


पेंशनर्स संगठन ने कोषागार विभाग के प्रयासों की की सराहना, कहा— पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल


हरिद्वार। कोषागार निदेशालय के निर्देशन में जनपद कोषागार हरिद्वार एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम की गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

कार्यक्रम में उपस्थित ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जे.पी. चाहर ने कहा कि यह आयोजन पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण की दिशा में विभाग द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद और आयोजन से विभाग और पेंशनर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो सकेगा।

राज्य स्थापना के रजत उत्सव के अवसर पर चाहर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कोषागार विभाग के इस आयोजन को देवभूमि की संस्कृति और परंपरा का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाती हैं बल्कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *