भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना की


दिनांक: 4 अगस्त 2026
स्थान: हरिद्वार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर दीर्घायु की कामना की

आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के जन्म दिवस के अवसर पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मां गंगा से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। और संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्य और अधिक मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर लव शर्मा, विशाल गर्ग,प्रीति गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, रितु ठाकुर, अरविंद कुषवाहा, , नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर,बिन्दर पाल ,रेनू शर्मा, ओ पी सिंह, राजेश रस्तोगी, रजनीश चौधरी प्रमोद शर्मा ,अनिल अरोड़ा, सुषमा चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मां गंगा से प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *