बाल दिवस पर हरिद्वार में नई पहल: समाज सेवा को समर्पित ‘वैश्य नारी शक्ति संगठन’ का शुभारंभ

बाल दिवस पर हरिद्वार में नई पहल: समाज सेवा को समर्पित ‘वैश्य नारी शक्ति संगठन’ का शुभारंभ

“अपने लिए जिएँ तो क्या जिएँ, जी तू ऐ दिल जमाने के लिए”—इस प्रेरक पंक्ति को साकार करने के लिए हरिद्वार की नारी शक्तियाँ एक बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। वैश्य नारी शक्ति संगठन, पंचपुरी हरिद्वार की संस्थापक श्रीमती शशि अग्रवाल ने बताया कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अपने साथ समाज के दर्द को भी महसूस कर उसे दूर करने के लिए आगे आए।

इसी भावना के साथ वैश्य नारी शक्ति संगठन की स्थापना समाज के निर्बल, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित की जा रही है। संगठन की शुरुआत बाल दिवस के शुभ अवसर 14 नवंबर को की गई।

श्रीमती शशि अग्रवाल ने बताया कि—

कन्याओं के विवाह में सहयोग,

बालक–बालिकाओं की शिक्षा,

और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न सेवाकार्यों

को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचे और “सबका साथ–सबका विकास” के मंत्र को व्यवहारिक रूप में उतारा जाए।

उनका कहना है कि जब बच्चे मुस्कुराएँगे, उनका विकास होगा, तभी देश और समाज का सम्पूर्ण विकास संभव है—यही इस संगठन की मुख्य परिकल्पना है। नारी शक्ति के सेवा और समर्पण की साधना से यह अभियान समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

आज किस कार्यक्रम में शशि अग्रवाल रितु तायल नमिता गुप्ता पूजा अग्रवाल शालिनी अग्रवाल आरती अग्रवाल राधिका अग्रवाल मीनाक्षी बिंदल विनती जैन प्रीति अग्रवाल सारिका अग्रवाल प्रीति तायल शालिनी गुप्ता आदि ने प्रमुख भूमिका नभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *