📰 अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ₹3500 जुर्माना वसूला
Haridwar। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को नगर आयुक्त के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर से दुर्गा चौक, राम चौक, रविदास चौक होते हुए सेक्टर-02 बैरियर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया और चालानी कार्रवाई करते हुए ₹3500 का जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक विकास कुमार, कार्यशाला लिपिक/अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तोष्वर, क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक अजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

