बहादराबाद में केमिकल आपदा से निपटने की मॉक ड्रिल शुरू
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में आज आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा केमिकल आपदा से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव और समन्वय की तैयारियों का आकलन करना था।
इस मॉक ड्रिल में आपातकालीन स्थिति में घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, केमिकल लीक को नियंत्रित करने और प्रभावित क्षेत्र को सील करने जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनता है और वास्तविक आपदा के समय जनहानि को कम किया जा सकता है।

